प्लॉट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 09:31 AM (IST)

लुधियाना  (राज): प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला फुल्लांवाल की गगनदीप कॉलोनी से सामने आया है, जहां एक शातिर आरोपी ने प्लॉट बेचने के नाम पर न केवल जाली दस्तावेज तैयार किए बल्कि पीड़ित की उम्र भर की कमाई पर भी डाका डाल दिया। थाना जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उन्हें फुल्लांवाल स्थित गगनदीप कॉलोनी में प्लॉट नंबर 116 दिखाने के बाद उसका सौदा तय किया था। भरोसे में लेने के लिए आरोपी ने बड़ी चालाकी से एक जाली बिक्री डीड तैयार करवाई। गुरमीत सिंह को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस कागज को वह अपनी जमीन का मालिकाना हक समझ रहे हैं, वह महज एक रद्दी का टुकड़ा है। इस पूरे घटना को अंजाम देते हुए आरोपी ने पीड़ित से कुल 25,86,800/- रुपये की मोटी रकम हड़प ली। जब पीड़ित ने दस्तावेजों की असलियत जानने की कोशिश की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। धोखाधड़ी का एहसास होते ही उन्होंने पुलिस को दरख्वास्त दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News