kotak Mahindra Bank में बड़ी वारदात, मौके पर भारी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 04:38 PM (IST)

दोराहा(विनायक): दोराहा के दाना मंडी स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा को अज्ञात चोरों ने गत रात  निशाना बनाया। इस घटना के बाद शातिर चोरों ने बैंक के सी.सी.टी.वी. कैमरे और अन्य कीमती सामान को तोड़ दिया। वहां से 2 ए.सी., डी.वी.आर. और अन्य कीमती सामान चुरा लिया । लुटेरे बैंक के ए.टी.एम. और नकदी तिजोरी को तोड़ने में असफल रहे। घटना को अंजाम देने वाले चोरों की संख्या 2 से अधिक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार भादसों से डेपुटेशन पर आए बैंक स्टाफ के एस.डी.ओ. मैडम पुनीत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात चोर शटर तोड़कर बैंक में दाखिल हुए और करीब 2 घंटे तक अंदर रहे। इस बीच अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और अन्य कीमती सामान को तोड़ दिया। वहीं नकदी चुराने के उद्देश्य से ए.टी.एम. और कैश सेफ को भी तोड़ने का बड़ा प्रयास किया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके।  इसके अलावा चोर बैंक से 2 ए.सी., डी.वी.आर. और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह चोरी का पता चलने पर बैंक अधिकारियों ने दोराहा थाने की पुलिस को सूचित किया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एस.पी.डी., डी.एस.पी. और दोराहा थानाध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News