पंजाब में बड़ी वारदात, हाथ-पैर व मुंह बांध तेज हथियारों से काट दिया युवक
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 10:10 AM (IST)
फरीदकोट (जगतार) : फरीदकोट के थाना सदर के अंर्तगत आते गांव पिपली में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का हाथ-पैर व मुंह बांध कर तेजधार हत्यारों से बेरहिमी से कत्ल कर दिया गया। संदिग्ध हालात में युवक का शव गांव पिपली के एक घर से मिला है, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया व मौके पर फोरेंसिक विभाग की टीम ने क्राइम सीन का जायजा लिया व कत्ल की वारदात का हर पहलू खंगाला।
जानकारी देते हुए थाना सदर फरीदकोट के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनको फरीदकोट के रहने वाले हरनेक सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके लड़के अर्शदीप सिंह जो शादी शुदा है का किसी ने गांव पिपली में कत्ल कर दिया है, उन्होंने बताया के वह पुलिस पार्टी सहित जब यहां पहुंचे तो अर्शदीप सिंह का मुंह, हाथ व पांव रस्सी से बंधे हुए थे और तेजधार हथियार से उस का कत्ल किया गया है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर आई है, सभी ऐंगल से जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पहली नजर से यह प्रतीत होता है कि युवती हरप्रीत कौर, उसके पति, पिता व भाई ने कथित साजिश के तहत घर बुला कर कत्ल किया होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हरप्रीत कौर, उसके पति, पिता व भाई के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

