पुलिस को देखते ही महिला ने चलती कार से फेंका लिफाफा, साथी समेत गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 11:45 AM (IST)

जालंधर (महेश): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 5.45 ग्राम हेरोइन समेत एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है जो कि कार (नंबर पी.बी.08सी.सी.-4797) में सवार थे। कपूरथला रोड वरियाणा मोड़ से लैदर काम्पलैक्स की तरफ गश्त करते हुए जा रही पुलिस पार्टी ने उक्त कार को रूकने का इशारा किया तो कार सवार महिला ने इससे पहले ही एक लिफाफा कार की खिड़की का शीशा खोलकर जमीन पर फैंक दिया। पुलिस पार्टी द्वारा कार चालक व महिला को काबू कर लिया।

जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के प्रमुख गरदीप चंद एस.एच.ओ. ने बताया कि कार चालक ने अपना नाम बलजिंदर दास पुत्र जयपाल निवासी गांव चक्क हकीम थाना सदर फगवाड़ा जिला कपूरथला बताया और महिला ने अपनी पहचान सीमा कौर पत्नी लवप्रीत निवासी तीयां मोहल्ला नूरमहल जिला जालंधर के रूप में बताई। महिला द्वारा जमीन पर फैंके गए लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 5.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह और हैड कांस्टेबल दीपइंदर सिंह द्वारा अपने कब्जे में लेने के बाद महिला और उसके साथी के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत 337 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। एस.आई. गुरदीप चंद ने बताया कि दोनों को माननीय अदालत में पेश कर दिया गया है। उनकी कार भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है और उसकी भी गहराई से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News