बड़ा सड़क हादसा! मनरेगा मजदूरों पर चढ़ी गाड़ी, 7 की मौत; कई गंभीर घायल
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 08:09 PM (IST)
लहरागागा (गर्ग): लहरागागा के गांव अलीशेर में उस समय बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब सड़क पर काम कर रहे दर्जनों मनरेगा मजदूरों के ऊपर एक गाड़ी चढ़ गई, जिसके चलते करीब 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों गंभीर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अलीशेर में लहरागागा-जाखल मुख्य सड़क पर दर्जनों मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन जाखल की ओर से आ रही एक गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते मौके पर 7 महिलाओं/पुरुषों की मौत हो गई और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लहरागागा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ ने वहीं दम तोड़ दिया और बाकी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में रैफर कर दिया गया।
जब अस्पताल जाकर देखा गया तो मौके पर जहां कुछ महिलाओं का इलाज चल रहा था, वहीं दो मृतक महिलाओं के शव पड़े थे और कुछ को एंबुलैंस के जरिए दूसरी जगह रैफर किया गया था। सूचना के अनुसार कुछ मृतकों के शव गांव अलीशेर में ही पड़े थे। लहरागागा के सरकारी अस्पताल में सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे और मृतक परिवारों के प्रति हमदर्दी प्रकट कर रहे थे। उक्त मामले में किसी भी अधिकारी का कोई पक्ष नहीं मिल सका।

