रेलवे ट्रैक पर मिली व्यक्ति की लाश, हादसा या Suicide?
punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 05:25 PM (IST)
संगरूर (बेदी) : संगरूर से बहादुर सिंह वाला रेलवे लाइन पर एक अनजान व्यक्ति की लाश मिली है। उसके बारे में कोई पता नहीं चल पाया।
इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के ASI सतविंदर कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 65 साल लग रही है, उसने नीली पैंट और गुलाबी चेकर शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए लाश को सिविल अस्पताल संगरूर के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

