Punjab : पुलिस चेकिंग देख बदमाशों ने भगाई फॉर्च्यूनर, गाड़ी से पिस्टल-कारतूस बरामद

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 04:25 PM (IST)

जीरा (सतीश): एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सदर जीरा पुलिस ने चेकपॉइंट के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा करते हुए उससे एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

press confrence

इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी डी मंजीत सिंह ने बताया कि सदर जीरा पुलिस स्टेशन में तैनात एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने जब चेकपॉइंट के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी तेजी से भगाने लगा, जिस पर पुलिस ने उसका पीछा करके गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि गाड़ी का ड्राइवर और उसके साथ बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस गाड़ी से एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News