मामा को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, भांजे ने उठाया यह खौफनाक कदम

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 10:40 AM (IST)

धुरी (प्रिंस): धुरी शहर में उस समय पर दहशत का माहौल बन गया, जब एक पेड़ के साथ लटकता हुआ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी मुताबिक मृतक की पहचान बलबीर सिंह के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि कुछ दिनों से उनका घरेलू मसला चल रहा था परन्तु मृतक ने परिवार के साथ कोई बात सांझी नहीं की थी।

यह भी पढ़ेंः विधायक के PA ने NRI से मांगे करोड़ों, वायरल ऑडियो में सामने आई यह सच्चाई

मृतक के पुत्र ने बताया कि बलबीर सिंह का अपने मामा के साथ कोई घरेलू मामला चल रहा था जिस कारण सुबह 5 बजे 2 व्यक्ति उनके घर आए और उन्होंने उसके पिता के थप्पड़ मार दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति उसके पिता को साथ लेकर चले गए। फिर 8 बजे के करीब उनको फोन आया कि उसके पिता ने खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंचे पुलिस आधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहराई के साथ जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News