भाभी के प्यार में अंधे देवर ने कर दिया बड़ा कांड, अपने ही भाई को उतारा मौ/त के घाट

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 10:47 AM (IST)

चंडीगढ़ : पति की हत्या के आरोप में पकड़ी गई पत्नी और प्रेमी को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सजा पाने वाले आरोपियों की पहचान पलसौरा की रहने वाली सुनीता और मलोया कालोनी के रहने वाले राजीव कुमार के तौर पर हुई है। 

दायर मामले के तहत सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सितंबर, 2020 में पुलिस ने मृतक सोनू की हत्या और अपराधिक साजिश रचने की धारा के तहत केस दर्ज कर दोषी पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी राजीव को गिरफ्तार किया था। करीब चार साल तक चली अदालत की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वीरवार को दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हए सजा पर शनिवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले में सरकारी पक्ष की ओर से दोनों दोषियों द्वारा किए गए अपराध के लिए सख्त से सख्ता सजा की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी! सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारियां, पिता ने शेयर की फोटो

आपको बता दें कि सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 30 सितंबर 2020 को मोहाली निवासी अंकित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। अंकित ने पुलिस को बताया था कि वह रोजाना जॉगिंग के लिए सेक्टर-52 झील पर जाता है। वह दोस्त के साथ शाम पौने छह बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह बरहेड़ी चौक के पास पहुंचा तो देखा कि स्लिप रोड पर एक साइकिल खड़ी थी।

उन्होंने सेक्टर-54 के जंगल में देखा कि वहां एक युवक खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। अंकित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सोनू पेंटर का काम करता था। सोनू के साथ उसके मामा का लड़का राजीव भी पेंटर का काम करता था।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में इस सांसद का नाम सबसे ऊपर

पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की तो पता चला कि उसके सोनू की पत्नी से अवैध संबंध थे। सुनीता के कहने पर राजीव ने सोनू की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह सुनीता के पास गया और उसे बताया कि उसने सोनू की हत्या कर दी है। सुनीता ने यह बात पुलिस से छिपाए रखी। राजीव ने बताया था कि सुनीता उसे कहती थी कि सोनू की हत्या के बाद वे दोनों शादी कर लेंगे।

पुलिस ने मामले में मृतक सोनू की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी राजीव को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सामने आया था कि आरोपी राजीव मलोआ में किराए पर रहता था और सोनू के साथ पेंटर का काम करता था। सोनू राजीव की बुआ का बेटा है और सोनू ही राजीव को उत्तर प्रदेश से चंडीगढ़ लेकर आया था और अपने साथ काम पर लाया था। शुरुआत में कुछ दिन वह सोनू के घर में ही रहा। इस दौरान राजीव का सुनीता से अवैध संबंध बन गए, जिस कारण दोनों ने अपने रिश्ते को परवान चढ़ाने के लिए सोनू की हत्या करने का फैसला कर लिया।  इस तरह राजीव ने अपनी ही भाभी के प्यार में अंधे होकर अपने भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News