चुनाव नतीजों के बाद मनीष तिवारी ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 04:00 PM (IST)

चंडीगढ़ : गत दिन लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया गया है। इसमें चंडीगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने जीत दर्ज की है। इसके बाद मनीष तिवारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठजोड़ के साभी साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें सभी की मेहनत के चलते ही यह जीत हासिल हुई है। चंडीगढ़ की जनता ने इस सीट को फिर से धर्म निरपक्ष लोगों को सौंपा है।    

इस दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए तिवारी ने कहा कि अगर आप देश भर के नतीजे देखें तो यह बिल्कुल साफ हो जाता है कि यह भाजपा और उनकी लीडरशिप के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस 400 पार के नारे का प्रचार किया था और जो असल नतीजे आए हैं, उसमें जमीन आसमान का फर्क है।   

इस मौके पर उन्होंने जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जनता ने अपने आशीर्वाद से उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि चंडीगढ़ की सेवा का जो मौका दिया है, उसके वह ऋणी रहेंगे। उन्होंने अपने खिलाफ खड़े भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के लिए कहा कि उनके मन में उनके लिए कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने संजय टंडन को एक नई शुरूआत करने और चंडीगढ़ की प्रगति के लिए मिलकर काम करने की भी अपील की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News