पंजाब में एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे, मुख्य मुकाबला इन दो पार्टियों में

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 12:03 AM (IST)

जालंधर  : लोकसभा चुनाव के 7वें चरण की समाप्ति की बाद शनिवार को आए एग्जिट पोल के आंकड़ों में पंजाब से चौकाने वाली तस्वीर सामने आ रही है। टुडे चाणक्या पोल के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। पिछली बार के चुनाव में इस एजैंसी के आंकड़े बिल्कुल सटीक साबित हुए थे। टुडे चाणक्य ने पंजाब में भाजपा को 26 से 32 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 1 से लेकर 7 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस 28 से लेकर 34 प्रतिशत वोट वोट शेयर के साथ 1 से लेकर 7 सीटें जीत सकती है। पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 13 से लेकर 19 प्रतिशत वोट के साथ 0 से लेकर 4 सीटें दी गई हैं, जबकि अन्य को 21 से लेकर 27 प्रतिशत वोटों के साथ 2 से लेकर 4 सीटें दी गई हैं। इसी प्रकार न्यूज 18 पंजाब के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 8 से 10 सीटें दी गई हैं, जबकि भाजपा को 2 से 4 और आम आदमी पार्टी और अन्य को 0 से लेकर 1 सीट दी गई है। इस एग्जिट पोल में भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होता हुआ नजर आ रहा है।

हालांकि मैटराइज के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 3 से 6 सीटें जीत सकती है, जबकि अकाली दल को 1 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 0 से लेकर 2 सीटें और कांग्रेस को 0 से लेकर 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस बीच आई.पी.एस.ओ.एस. के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 8 से 10 सीटें, भाजपा को 2 से 4 सीटें, और आम आदमी पार्टी को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि चुनाव के असल नतीजे 4 जून को आएंगे, लेकिन पंजाब के एग्जिट पोल के नतीजों ने तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में भाजपा को 26 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि कांग्रेस को 31 फीसदी वोट शेयर के साथ 7 से 9 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 0 से 2 सीटें, अकाली दल को 2 से 3 सीटें और निर्दलीय को 1 सीट मिलने का अनुमान है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News