लोकसभा चुनाव के नतीजों में छिपा है पंजाब की राजनीति का भविष्य: जसवीर सिंह गढ़ी

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 02:54 PM (IST)

बलाचौर: पंजाब में वोटिंग का उत्साह लोगों में काफी देखने का मिस रहा है। इसी बीच बलाचौर में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार जसवीर सिंह गढ़ी ने गांव गारी कानूगो तहसील बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर में अपना वोट डाला।

इस मौके पर गढ़ी ने मतदान के बाद बोलते हुए कहा कि लोकसभा लोकतंत्र का कुंभ है। जिसमें गरीब, मजदूर, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के दुखों का अंत छिपा है। इसलिए सभी नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए। गढ़ी ने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में पंजाब का भविष्य छिपा है। लोकसभा नतीजे पंजाब की भविष्य की राजनीति का आधार बनेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News