गिरफ्तारी के डर से Underground हुए मनप्रीत बादल, Airport पर किया Alert

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 10:27 AM (IST)

जालंधर: विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा नेता मनप्रीत बादल के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर केस दर्ज किए जाने के बाद अब विजीलैंस ब्यूरो ने देश के हवाई अड्डों को मनप्रीत बादल को लेकर अलर्ट कर दिया है।

विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि मनप्रीत बादल की चूंकि गिरफ्तारी नहीं हुई है इसलिए हवाई अड्डों को अलर्ट किया जाना अनिवार्य था ताकि वह देश से बाहर न जा सकें। मनप्रीत बादल पिछले 2 महीनों से सियासी तौर पर कम ही सक्रिय दिखाई दे रहे थे। विजीलैंस अधिकारियों का मानना है कि पिछले 2 महीनों से मनप्रीत का अता-पता नहीं चल रहा था।

विजीलैंस ब्यूरो ने मनप्रीत के खिलाफ यह पहला मुकद्दमा दर्ज किया है। पिछले कुछ महीनों से मनप्रीत बादल तथा सरकार के बीच आंख-मिचौली चल रही थी। अंतत: आज मनप्रीत को विजीलैंस ब्यूरो ने अपने शिकंजे में ले लिया। विजीलैंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि मनप्रीत की गिरफ्तारी के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। अभी उनका कोई भी अता-पता नहीं चला है। विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उनके नजदीकियों के ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News