सिद्धू मूसेवाला के दोस्तों के शरीर पर कई फ्रैक्चर, Emergency के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 12:33 PM (IST)

लुधियानाः सिद्धू मूसेवाला पर कातिलाना हमले में उनके साथ बैठे 2 दोस्त गुरप्रीत सिंह और गुरविन्दर सिंह भी गंभीर घायल हो गए थे, जिन्हें रविवार रात लुधियाना के डी.एम. सी. अस्पताल में रैफर कर दिया गया था। 

हमले में सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई थी लेकिन उसके बाद दोस्तों के हाथों और पैरों पर गोलियां लगीं थीं। डी.एम. सी. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जबकि रविवार रात से अस्पताल में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान ज्वाइंट सी. पी. (सीटी) नरिन्दर भार्गव, ए. सी. पी. हरीश बहल समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जे. सी. पी. भार्गव ने घायल गुरप्रीत सिंह और गुरविन्दर का हाल पूछा और उनसे घटना बारे पूरी जानकारी ली।

उधर, डा. रजनीश गर्ग ने मीडिया के साथ बात करते बताया कि रविवार रात दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया था तो उनकी हालत काफ़ी गंभीर थी क्योंकि उनके हाथों -पैरों पर गोलियां लगीं हुई थीं, जिस कारण हाथ की हड्डी भी टूट गई थी और घायलों का काफ़ी ख़ून बह गया था। रात इलाज शुरू कर दिया गया था। अब उनकी हालत पहले की अपेक्षा ठीक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News