Love Marriage करवाने वाले लड़के-लड़कियां सावधान! गांव की पंचायत ने लिया अहम फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 03:59 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  नवां गांव के पास स्थित गांव टांडा की पंचायत ने सर्वसम्मति से एक अहम फैसला लिया है। पंचायत के अनुसार यदि गांव का कोई लड़का-लड़की, महिला या पुरुष शादी करने के लिए घर से भाग जाता है, तो उसे गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंचायत का कहना है कि यह कदम गांव की परंपराओं और रीति-रिवाजों को बचाने के लिए उठाया गया है।

PunjabKesari

इस संबंध में सरपंच सतनाम सिंह ने बताया कि ऐसे मामलों से गांव का माहौल प्रभावित होता है, इसलिए पंचायत ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। पंचायत ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे मामलों में दोषी की मदद करता है या जानकारी छिपाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। सरपंच सतनाम सिंह का कहना है कि गांव उनके लिए परिवार की तरह है और यहां रहने वाले सभी लोग उनके परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला गांव के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

गांववासियों के अनुसार पिछले दिनों गांव में इस तरह के कुछ रिश्तों के मामले सामने आए थे, जिसके कारण पंचायत को यह प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनका कहना है कि गांव में आपसी मेल-जोल और गांव की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। गांववासियों का कहना है कि अगर यह प्रस्ताव पास नहीं किया जाता, तो इसका असर गांव के अन्य बच्चों, लड़कियों और महिलाओं पर भी पड़ सकता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News