पंजाब में सरपंच ह/त्या मामले में Twist, लड़की ने चिल्ला-चिल्ला कर AAP MLA पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 03:15 PM (IST)

मोगा: मोगा के बाघा पुराना में हत्या किए गए सरपंच हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बाघा पुराना से आम आदमी पार्टी के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

खैहरा द्वारा सांझा किए गए वीडियो में दिखाई दे रही एक महिला ने विधायक और उनके साथियों पर हैप्पी सरपंच की हत्या करवाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस के डीजीपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा है कि क्या सरकार और पुलिस प्रशासन में अपने ही विधायक और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत है। खैहरा ने पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या पुलिस केवल आम आदमी पार्टी के विरोधियों को निशाना बनाने के लिए रह गई है या फिर सत्ताधारी दल के नेताओं पर लगे इन गंभीर आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होगी। फिलहाल इन आरोपों ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

PunjabKesari

वीडियो में क्या कह रही है महिला
वीडियो में रोते हुए दिखाई दे रही महिला कहती है कि हत्या किए गए सरपंच हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी ने उसकी इज्जत बचाई थी। महिला ने सरवण बराड़ नामक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि विधायक अपने लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उसने बताया कि उसे फोन पर लगातार धमकियां मिलती रही हैं कि उसे मार दिया जाएगा। महिला ने यह भी कहा कि अगर वह या हैप्पी कहीं मिल गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। महिला ने बताया कि उसकी हैप्पी से एक दिन पहले ही बात हुई थी। उसने कहा कि हैप्पी उसे नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालकर लाया था। महिला के मुताबिक, हैप्पी उस दिन बाघा पुराना अपने बच्चों की दवा लेने आया हुआ था। महिला ने बताया कि वह हैप्पी की पत्नी की दोस्त थी, जिसके कारण उसका हैप्पी से संपर्क हुआ था। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने हैप्पी की हत्या करवा कर बहुत गलत किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News