भाजपा में शामिल हुए AAP के बड़े चेहरे, राघव चड्ढा समेत कई सांसदों ने बदला पाला

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 05:47 PM (IST)

पंजाब डैस्क : देश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां Raghav Chadha समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के कई सांसदों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम को AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कुछ ही समय पहले Raghav Chadha, Sandeep Pathak, Ashok Mittal सहित कुल 7 सांसदों ने AAP से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इस्तीफे के तुरंत बाद इन नेताओं ने BJP ज्वाइन कर ली।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष Nitin Naveen ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता Tarun Chugh भी मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal की औपचारिक ज्वाइनिंग पूरी हो चुकी है, जबकि बाकी सांसदों की प्रक्रिया अभी जारी बताई जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम आने वाले चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है। AAP के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी के प्रमुख और सक्रिय नेताओं का एक साथ इस्तीफा देना संगठनात्मक मजबूती पर सवाल खड़े करता है।

वहीं, BJP के लिए इसे एक बड़ी रणनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर AAP की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इस कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News