शहीद ASI गुरनाम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 05:25 PM (IST)
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : गुरदासपुर के अदिया पोस्ट पर शहीद हुए पंजाब पुलिस के ASI गुरनाम सिंह का उनके गांव गादड़ियां में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

एक बेटी की शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी और दो ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं। सीनियर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पुलिस की एक टुकड़ी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्पेशल DGP ने कहा कि पूरी पुलिस फोर्स इन शहीदों के परिवारों के साथ है और जल्द ही आरोपी भी उनकी गिरफ्त में होंगे।

इस बीच, ADGP ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें कुछ मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह उनता परिवार है। उनती पुलिस और सरकार जानती है कि गुरनाम सिंह किस सम्मान के हकदार हैं। इस मौके पर स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला, ADGP एएस राय, DIG संदीप गोयल, SSP गुरदासपुर मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

