खूनी संघर्ष में बदला परिवारिक मामला, नाना से मिलने आए दोहतों पर मामा ने किया हमला
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 05:47 PM (IST)
अबोहर (भारद्वाज): गत दिवस निकटवर्ती गांव धर्मपुरा में एक पारिवारिक झगड़ा उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया। जब अपने बुजुर्ग नाना का पता लेने आए दोहतों को उनके ही मामा ने लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। जब नाना बचाव में आया तो उस पर भी लाठी से हमला कर दिया। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन करीब 80 वर्षीय पिरथी राम पुत्र पदमाराम ने बताया कि उसका बेटा उसका बिल्कुल ख्याल नहीं रखता। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसके बेटे ने धोखे से उसकी एक एकड़ जमीन और मकान की रजिस्टरी भी अपने नाम करवा ली और वह आलमगढ़ में रहने वाली अपनी बहन से भी रिश्तेदारी नहीं रखता।
पिरथी राम ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर उसने अपने दोहतों वेद प्रकाश व मोहन लाल दोनों पुत्र चन्द्रभान को फोन करके कहा कि वे उसे यहां से ले जाए, क्योंकि उसका बेटा उसका ख्याल नहीं रखता। जब उसके दोहते अपनी पत्नियों गंगा व ज्योति के साथ उसके घर पर आए तो उसके बेटे ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। जब उसके दोहतों ने नाना से मिलने की बात कही तो उसके बेटे ने लाठी से उन पर हमला कर दिया। जब वह अपने दोहतों के बचाव में गया तो उसके बेटे ने उसके सिर पर लाठी मारी जिससे वह वहीं पर गिरकर बेहोश गया। उसके दोहतों की पत्नियों ने 112 पुलिस लाईन को सूचना दी और उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया। डाक्टरों ने बताया कि पिरथीराम के सिर पर गहरी चोटें है जबकि वेद प्रकाश की पसलियां टूट गई है और मोहन लाल की बाजू टूट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

