रिश्ते में मामा लगते व्यक्ति ने पार की हदें, भांजी से की शर्मनाक हरकत
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 04:39 PM (IST)
माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): माछीवाड़ा पुलिस ने रिश्ते में मामा लगते व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग भांजी के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सतार मोहम्मद के रूप में हुई है। पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को बयान दर्ज कराया कि वह घरेलू काम करती है। ईद के दिन सतार मोहम्मद की बेटी 14 साल की नाबालिग लड़की को अपने साथ घर ले गई। कुछ देर बाद जब उसकी नाबालिग बेटी सतार मोहम्मद के कमरे में गई तो वह वहां अकेला बैठा था, जिसे वह मामा कहती है। सतार मोहम्मद ने नाबालिग लड़की का बाजू से पकड़ लिया और उससे अश्लील हरकतें की, जिससे उसकी बेटी रोती और डरी हुई घर लौट आई।
बयानकर्ता के अनुसार यह पूरा मामला गणमान्य लोगों तक पहुंचा जहां उन पर फैसला करने का दबाव बनाया गया। इस संबंध में महिला पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा पीड़ित लड़की की मां के बयान दर्ज कर सतार मोहम्मद के खिलाफ POCSO और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सतार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

