Ludhiana में मंगलवार को मीट और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, जारी हो गए सख्त आदेश
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 06:39 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): लुधियाना में मंगलवार 31 मार्च को दुकानें बंद रहने के आदेश जारी हुए हैं। जैन धर्म के महापर्व भगवान महावीर जयंती के 2625वें जन्मोत्सव के उपलक्ष पर महानगर की सभी मांस मीट की दुकानों सहित शराब के अहाते बंद रहेगे। उक्त जानकारी डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने प्रैस नोट के जरिए जारी की है।
डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि भगवान महावीर की जयंती देश-विदेश में धार्मिक भावनाओं के साथ मनाई जाती है। भगवान महावीर अहिंसा के पुजारी थे। जिस कारण इस दिवस को अहिंसा दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। समस्त जैन समाज की भावनाएं इस महापर्व से जुड़ी होती है। जिस कारण इस पर्व पर कई प्रकार के असामाजिक तत्व माहौल खराब करने के लिए जीव हत्या कर नॉनवेज का सेवन कर माहौल खराब कर सकते है।
उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि महानगर में 31 मार्च को सभी मांस की दुकानें, अंडो की रेहड़ियां व शराब के अहाते पूर्ण रुप से बंद रहेंगे। होटलों में नॉनवेज परोसा नही जायेगा। इन आदेशों का उल्लघंन करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई होगी। महानगर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने भी उक्त आदेश जारी करते हुए सभी को इस महापर्व को अहिंसा के साथ मनाने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

