मौसम विभाग ने जारी किया खास बुलेटिन, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 03:26 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 8 मार्च तक मौसम ड्राइ बना रहेगा। इस बीच 7 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। जबकि हवाएं भी चलेंगी। विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया है। जबकि कई जिलों में न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई जिलों में दिन के समय में पारा 25 से 30 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च को वैसटर्न डिसटरबैंस हिमालय रीजन में एक्टिव होगा, जिसका असर सिर्फ हिमालय में ही रहेगा, यहां केवल बादल छाए रहेंगे। इसके साथ रात के समय पारे में असर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान सामान्य और सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News