मौसम विभाग की चेतावनी, मार्च से जून तक रहेगा गर्मी का यह हाल

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 10:09 AM (IST)

लुधियाना (सलूजा): इस बार मार्च महीने के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। अभी इस माह में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। दोपहर के समय पंजाब भर के लोगों को बढ़े तापमान के चलते लू के कहर का भी सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : विधायक के PA ने NRI से मांगे करोड़ों, वायरल ऑडियो में सामने आई यह सच्चाई

मौसम विभाग चंडीगढ़ के प्रभारी डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि इस समय लुधियाना सहित पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच है। पिछले दिनों सबसे अधिक तापमान मोहाली में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहले इतना अधिक तापमान अप्रैल के दौरान रहता था लेकिन इस बार मौसम ने करवट ली है। मार्च में बढ़ी तपिश से जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच हवा भी लू में बदलने लगी है।

यह भी पढ़ें : राज्यसभा के लिए नामांकन पर AAP ने अभी नहीं खोले पत्ते, Suspense बरकरार

यदि गर्मी का प्रकोप इसी तरह जारी रहता है तो पश्चिमी चक्रवात जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। अप्रैल से जून के दौरान तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। तब पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम माहिरों का मानना है कि जब भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता है, अच्छे मानसून की संभावना बढ़ जाती है। फिलहाल अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News