जालंधर में सुबह-सुबह प्रवासी प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 12:40 PM (IST)

लांबड़ा (वरिंदर): जालंधर के थाना लांबड़ा के अधीन आते इलाके से दिन दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे लुटेरे लूट की नीयत से आए और हमला करके एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुनील कुमार शर्मा (24) निवासी बिहार हाल निवासी गांव चुगावां, थाना लांबड़ा के रूप में हुई है। 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहां के गांव कोटला के बस स्टैंड पर दो प्रवासी मजदूर बैठे थे। इस दौरान दो लुटेरे आए और मोबाइल लूटने की कोशिश की, एक प्रवासी मजदूर मौके से भाग गया लेकिन दूसरे प्रवासी मजदूर पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। लांबड़ा पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को सिविल हॉस्पिटल जालंधर भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News