संदिग्ध परिस्थियों में प्रवासी युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच जारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 12:56 PM (IST)

लुधियाना (राज):  टिब्बा रोड इलाके में  किराए के मकान में रहने वाले एक प्रवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार अपने परिवार के बेहतर भविष्य और रोजी-रोटी की तलाश में बिहार से लुधियाना आया हुआ था। वह यहां टिब्बा रोड पर एक किराए का कमरा लेकर रह रहा था और एक कपड़ा फैक्टरी में सिलाई का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। जांच अधिकारी सुरजन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक मुकेश कुमार की पत्नी करीब 2 महीने पहले अपने गांव गई हुई थी और तब से वह वहीं रह रही थी। मुकेश यहां कमरे पर बिल्कुल अकेला था। आशंका जताई जा रही है कि अकेलेपन, पारिवारिक तनाव या किसी मानसिक अवसाद के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल की बारीकी से तलाशी ली गई है, लेकिन वहां से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लुधियाना के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके लुधियाना पहुंचने पर बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News