जन्मदिन पर गुरुघर नतमस्तक हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, CM मान ने दी शुभकामनाएं
punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2023 - 02:45 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मंत्री हरजोत बैंस तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और गुरु साहिब के चरणों में शुक्राने की अरदास की।
इस मौके पर उन्हें जहां सोशल मीडिया और फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हरजोत बैंस को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा कि ''मेरे कैबिनेट के साथी हरजोत सिंह बैंस को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... परमात्मा उन्हें तंदरुस्त और चड़दी कला में रखे।''
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here