गैंगरेप पीड़ित नाबालिगा Pregnant... परिवार ने लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 08:18 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लुधियाना में 13 वर्षीय नाबालिगा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। नाबालिगा से 6 महीने पहले गैंगरेप हुआ जिसके बाद अब लड़की 5 महीने की गर्भवती है। इसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। कोर्ट के आदेशों के बाद पुलिस हरकत में आई और 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन जिस मुख्यारोपी गौरव कुमार के घर पर लड़की से दुष्कर्म हुआ उस पर 6 महीने पर बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्यारोपी के एक विधायक का करीबी है जिसके चलते वह उसे बचाया जा रहा है। 

पीड़ित नाबालिगा के माता-पिता ने बताया कि उनके 4 बच्चे हैं, जिनमें से 2 बेटियां हैं। दूसरे नंबर वाली बेटी के साथ 6 महीने पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी दूसरी बेटी घर पर पढ़ाई कर रही थी और उसके माता-पिता काम पर गए हुए। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला गौराव कुमार वहां पर आया और उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने अपने बाकी साथी शिव, महिंदर व एक अन्य को भी वहां पर बुला लिया, जिसके बाद सभी ने बारी बारी उनकी बेटी केस साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News