OMG! मटर खाने से नाबालिग लड़की की मौ/त, चौंका देगा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 04:07 PM (IST)

पटियाला : पटियाला में एक लड़की की मटर खाने से मौत हो गई। मृतक लड़की पहचान प्राची देवी (उम्र 16) निवासी गांव सधानपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, खेत में मटर तोड़ने गए परिवार की नाबालिग लड़की द्वारा अधिक मात्रा में कच्चे मटर खाने कारण बिगड़ी तबीयत उपरांत किए जा रहे उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

10 फरवरी को परिवार व अन्य महिलाओं सहित गांव के खेत में मटर तोड़ने गए थे। उसकी पुत्री भी उनके साथ मटर तोड़ने गई थी। जहां पिता ने भी कुछ कच्चे मटर खाए व तबीयत बिगड़ने उपरांत उल्टी आने पर उसकी तबीयत ठीक हो गई परंतु उनकी पुत्री ने खेत में मटर तोड़ने दौरान कुछ अधिक मात्रा में कच्चे मटर खा लिए जिससे उसे उल्टियां आने लगी व तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार हेतु डॉक्टर के पास ले जाया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए लड़की के परिवार वालों ने बताया कि, मृतक प्राची अपने पिता के साथ खेत में मटर तोड़ने गई थी। इस दौरान उसने कुछ मटर छीलकों सहित ही खा लिए, जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगी। उसे तुरन्त पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुधार न होने पर उसे पटियाला की एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां भी कोई सुधार होता न देख डॉक्टरों ने 15 फरवरी को उसे पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया, जहां जवाब मिलने पर वापस घर लाने उपरांत रात्रि में ही उसकी मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार दर्ज करवाए बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 194 तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News