Snapchat के प्यार में 1500KM का सफर तय कर लुधियाना पहुंची नाबालिग लड़की, 4 महीने बाद खुलासा

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 03:17 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोशल मीडिया के जरिए बनी दोस्ती का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश की एक नाबालिग लड़की स्नैपचैट पर हुए संपर्क के बाद अपने घर से करीब 1500 किलोमीटर दूर लुधियाना पहुंच गई और वहां एक सचिन नामक लड़के के साथ रहने लगी। जानकारी के अनुसार, लड़की लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उसने किसी के मोबाइल की मदद से सचिन से संपर्क किया। इसके बाद सचिन उसे अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि लड़की करीब 4 महीने तक उसके साथ रही।

उधर, लड़की के घरवालों ने मध्यप्रदेश में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने उसे लुधियाना में ट्रेस किया और करीब एक हफ्ते पहले दोनों को हिरासत में ले लिया। मामले को अदालत में पेश किया गया, जहां लड़की ने बयान दिया कि जब वह घर से गई थी तब नाबालिग थी, लेकिन अब वह बालिग हो चुकी है। उसने यह भी कहा कि युवक उसका दोस्त है और उसने उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं की, बल्कि उसे अलग कमरे में रखा।

लड़की के बयान के आधार पर अदालत ने लड़के को राहत देते हुए उसे छोड़ने के आदेश दिए और उसे वापस भेज दिया गया, जबकि लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़का-लड़की करीब डेढ़ साल से एक दूसरे से चैट कर रहे थे। पहले उन्हें दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इस दौरान लड़की बार-बार सचिन को मिलने के लिए बुला रही थी। लेकिन लड़के ने मध्यप्रदेश आने से मना कर दिया। लड़की कहा कि, वह वह उससे मिलने लुधियाना आएगी मगर लड़के ने उसे भी आने से मना कर दिया। इसी बीच लड़की 20 दिसंबर को मध्यप्रदेश से लुधियाना के लिए निकल पड़ी। फिर उसने रेलवे स्टेशन से किसी के मोबाइल से फोन करके सचिन को बुलाया। इस दौरान उसने लड़की से कहा भी कि वह नाबालिग है यहां से चली जाए लेकिन लड़की ने उसके साथ ही रहने की जिद्द की। इसके बाद उसे अलग कमरे में रखा गया। 

लड़की तक ऐसे पहुंची पुलिस

मध्यप्रदेश की पुलिस ने बताया कि उन्हें लड़की के परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। लड़की के बारे में पता लगाना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि वह अपने साथ मोबाइल फोन नहीं लेकर गई। इसी बीच उसके सोशस मीडिया अकाउंट चेक करने पता चला कि वह लुधियाना के किसी सचिन नामक लड़के से चैट करती है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके 11 मार्च को लड़की को बरामद कर लिया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News