विधायक रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने का किया ऐलान, फेसबुक पर पोस्ट के बाद शुरू हुई सियासी हलचल

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 01:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनसार रमन अरोड़ा द्वारा सिक्योरिटी वापिस देने का ऐलान किया गया है। इसे लेकर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया है। उनकी इस पोस्ट के बाद सियासत में हलचल पैदा हो गई है। रमन अरोड़ा ने कहा कि जिस पुलिस द्वारा जालंधर में बालाजी की चौकी का धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने दिया जा रहा वह उस पुलिस को अपने साथ नहीं रखना चाहते। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह हर साल बालाजी की चौकी करवाते हैं पर इस साल रंजिश के चलते इसे नहीं होने दिया जा रहा है।    

गौरतल है कि  2025 में विजिलेंस द्वारा  भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोप में जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उनकी सुरक्षा वापिस ले ली गई थी। करीब डेढ़ साल बाद उन्हें दोबारा  गनमैन देकर सुरक्षा दी गई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News