MLA Raman Arora का समधि व अन्य निकटवर्ती कर सकते हैं सरैंडर, नहीं बच पाएंगे अब!

punjabkesari.in Tuesday, May 27, 2025 - 10:15 AM (IST)

जालंधर: विजीलैंस ब्यूरो ने गिरफ्तार रमन अरोड़ा के निकटवर्तियों पर शिकंजा कस दिया है। इसे देखते हुए रमन अरोड़ा का समधि राजू मदान व अन्य निकटवर्ती लोग विजीलैंस ब्यूरो के सामने सरैंडर भी कर सकते हैं क्योंकि अब उनका बचना असंभव है। 

पूरी पंजाब सरकार व विजीलैंस ब्यूरो इस मामले पर नजर रख कर चल रहा है। रमन अरोड़ा के खिलाफ चल रही जांच पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी नजर रख रहे हैं। दोनों प्रमुख ‘आप’ दिग्गज नेता चाहते हैं कि विजीलैंस ब्यूरो इस भ्रष्टाचार के स्कैंडल को अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचाए। इस में किसी भी तरह की ढील सहन नहीं होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News