‘आप’ की महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री से की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 10:19 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर (ब्यूरो): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नए पंजाब की सृजना करने के लिए महिला शक्ति को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। आम आदमी पार्टी की महिला विधायकों बलजिंदर कौर, नरिंदर कौर, अनमोल गगनमान, बलजीत कौर आदि ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें : बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतारने वाली बेटी का खुलासा, सुबह 4 बजे उठकर काटा था मां का सिर और...

महिला विधायकों ने सबसे पहले भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनने तथा हाल ही में राज्य के लोगों के लिए उठाए गए कदमों के लिए शुभकामनाएं दी। महिला विधायकों ने कहा कि जनता ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत दिया है तथा उसे देखते हुए नई सरकार ने अपने पहले ही 10 दिनों में जनता हितैषी फैसले लिए हैं।

यह भी पढ़ें : ड्रग रैकेट मामले में हाईकोर्ट का सख्त रुख, पंजाब सरकार को जारी किए यह आदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नए पंजाब की सृजना का कार्य शुरू किया है तथा इसमें राज्य की समूची जनता की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल्द ही कुछ और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की महिला विधायकों से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएं। यह जनता की अपनी सरकार है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News