जल शक्ति मिशन के तहत मोदी सरकार ने विनी महाजन को दी यह जिम्मेदारी
punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 10:23 PM (IST)

चंडीगढ़ नरेंद्र मोदी सरकार ने आज सीनियर आई.ए.एस. अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देकर अपनी शीर्ष की नौकरशाही में फेरबदल किया है। इसी के अंतर्गत आई.ए.एस. अधिकारी विनी महाजन को देश के हर घर तक पाईप और साफ पानी की पहुंच यकीनी बनाने के लिए सरकार और प्रधानमंत्री के प्रमुख प्रोग्राम जल शक्ति मिशन को चलाने के लिए चुना गया है। उनको पीने वाले पानी और सेनिटेशन सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। जिक्रयोग्य है कि विन्नी महाजन पंजाब कैडर के 1987 बैंच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इस साल सितम्बर में चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद अनिरुद्ध तिवारी ने महाजन की जगह ली था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here