रंजिश के चलते ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, 5 के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 07:34 PM (IST)
मोगा (आजाद) : थाना धर्मकोट के अंतर्गत पड़ते गांव रेड़वां निवासी मैंबर पंचायत गुरसेवक सिंह को हथियारबंद युवकों द्वारा रंजिश के चलते बुरी तरह मारपीट कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। जिसे अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा। इस संबंध में पुलिस द्वारा गुरसेवक सिंह के बयानों पर प्रीतइंद्र सिंह, जसवीर सिंह, जसवीर सिंह उर्फ गग्गू, हरबंस सिंह, गुरदेव सिंह सभी निवासी गांव रेड़वां के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत थाना धर्मकोट में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार दलजीत सिंह ने बताया कि गांव में स्थित सरकारी डिस्पैंसरी से चोरी की घटनाएं हुई थीं। जिस कारण सरपंच ने गुरसेवक सिंह मैंबर पंचायत को कहा कि वह सरकारी डिस्पैंसरी में बतौर चौंकीदार काम करे। हम उसे वेतन भी देंगे। जिस कारण वह सरकारी डिस्पैंसरी में रात समय चौंकीदारी का काम करने लगा। उसने कहा कि गत 2 सितम्बर की रात को कथित आरोपी जो हथियारों से लैस थे, डिस्पैंसरी की दीवार फांदकर अंदर आ गए और उन्होंने मुझे पकड़कर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।
जिस पर मैंने शोर मचाया, तो हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी सहायक थानेदार दलजीत सिंह ने बताया कि एक माह पहले डिस्पैंसरी में चोरी होने के मामले को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर जसवीर सिंह गग्गू ने अपने साथियों को साथ लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कथित आरोपियों को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है, जिनके जल्दी काबू आ जाने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

