जालंधर के इस मशहूर अस्पताल में HR Head ने की नर्स से छेड़छाड़, हंगामा
punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 01:48 PM (IST)

जालंधर (सुधीर): फुटबॉल चौंक के पास स्थित अरमान अस्पताल के एच.आर. हैड द्वारा ड्यूटी दौरान अस्पाल की नर्स से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बस्तियात क्षेत्र की रहने वाली नर्स ने आरोप लगाते कहा कि उसकी ड्यूरी रात के समय थी। इस दौरान अवतार नगर के रहने वाला अशरफ, जो यहां एच.आर. हैड है। उसने यहां अस्पताल के रैंप पर छेड़खानी की। बताया जा रहा है कि नर्स द्वारा शोर मचाने पर आस-पास लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद थाना 2 की पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित नर्स के बयानों के आधार पर एच.आर. हैड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया दोषी की तालाश शुरू कर दी है।