Moose Wala ने हासिल किया बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाले बने पहले पंजाबी कलाकार

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 03:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने Spotify पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। Spotify पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकारों की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें सिद्धू मुसावाला 50वें नंबर पर हैं।

PunjabKesari

ऐसा करने वाले सिद्धू इकलौते पंजाबी अभिनेता बन गए हैं। Spotify की ये लिस्ट को 'चार्ट मास्टर्स' द्वारा शेयर की गई है, जिससे पता चलता है कि Spotify पर सिद्धू के 2 करोड़ 78 लाख फॉलोअर्स हैं। Spotify पर 100 सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकारों में बादशाह, दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा जैसे पंजाबी सितारों ने भी अपनी जगह बनाई है।  

PunjabKesari

इस लिस्ट में बादशाह 2 करोड़ 57 लाख फॉलोअर्स के साथ 60वें, दिलजीत दोसांझ 1 करोड़ 87 लाख फॉलोअर्स के साथ 95वें और गुरु रंधावा 1 करोड़ 79 लाख फॉलोअर्स के साथ 97वें नंबर पर हैं।

PunjabKesari

बता दें कि इस लिस्ट में भारतीय कलाकार अरिजीत सिंह ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। अरिजीत सिंह 9.99 मिलियन फॉलोअर्स के साथ Spotify पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकार हैं। इसके साथ ही नेहा कक्कड़ 4 करोड़ 43 लाख फॉलोअर्स के साथ 20वें स्थान पर हैं। ए.आर. रहमान 4 करोड़ 28 लाख फॉलोअर्स के साथ 24वें नंबर पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News