सांसद सिमरनजीत सिंह मान एक बार फिर विवादों में, हरियाणा CM को लेकर कही यह बात
punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 02:25 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान ग्रुप के सुप्रीमो एवं संगरूर से नवनिवाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हरियाणा में बने एक पंजाबी मुख्यमंत्री को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वाला को एक हरियाणावी को सी.एम. बनाना चाहिए एक पंजाबी को सी.एम. क्यों बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा वालों को शर्म आनी चाहिए आप लोग हरियाणवी है और आपका सी.एम. एक पंजाबी है जो आपके ऊपर राज करेगा। क्या जनता को शर्म की कमी है।
बता दे सांसद सिसमनजीत सिंह मान पहले भी विवादों में आ चुके हैं। उन्होंने शहीद ए आजम भगत सिंह को एक बार फिर आतंकवाद बताया था। दरअसल, करनाल में एक निजी चैनल के पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था कि भगत सिंह आतकंवादी था। मान ने कहा कि उसने एक आई.पी.एस. अफसर, एक अमृतधारी सिख को मार दिया था और संसद में बम फेंक दिया था। जब पत्रकार ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तो शपथ ही भगत सिंह के गांव में ली है तो उन्होंने कहा कि कुछ भी हो वह आतंकवादी ही था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here