Punjab : मुंबई क्राइम ब्रांच की शहर में दबिश, बाबा सिद्दीकी हत्या केस से जुड़ा मुख्य आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 11:33 PM (IST)

पंजाब डैस्क(गणेश) : मुंबई क्राइम ब्रांच की आज पंजाब के लुधियाना में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। बताया जा रहा है कि हाल ही हुए बाबा सिद्दीकी हत्या केस के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज लुधियाना काउंटर इंटेलिजेंस के सहयोग से मुख्य को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लुधियाना के मुंडिया इलाके में अपने ससुराल के घर में छिपा हुआ था। मुंबई और लुधियाना के क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के बीच समन्वय के बाद, एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया, जिसके परिणामस्वरूप कुमार को पकड़ लिया गया और बाद में मुंबई के अधिकारियों को सौंप दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News