Punjab : शहर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इन इलाकों पर चला निगम का पीला पंजा

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 07:14 PM (IST)

लुधियाना : नगर निगम ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर निर्माणाधीन अवैध हाल और दुकान को गिरा दिया। यह कार्रवाई नगर निगम लुधियाना और लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की सांझा टीम द्वारा की गई। इसके अलावा, नगर निगम की टीम ने घोड़ा कॉलोनी में सड़क के हिस्से पर लगभग 15 अस्थायी और पक्के कब्जों को भी गिराया। ये दोनों साइटें नगर निगम के जोन बी के अधीन आती हैं।

नगर निगम जोन डी की टीम ने मॉडल टाऊन क्षेत्र में चार खंभा रोड पर एक निर्माणाधीन अवैध दुकान को भी गिरा दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल के निर्देशों पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। असिस्टेंट टाउन प्लानर (ए.टी.पी-जोन बी) दविंदर सिंह ने बताया कि एल.आई.टी ने हाल ही में यह जानकारी दी थी कि कोई व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है और वहां अवैध निर्माण चल रहा है। एल.आई.टी. द्वारा क्षेत्र की हदबंदी भी की गई थी, जिसके बाद सोमवार को नगर निगम और एल.आई.टी. की साझा टीम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। मॉडल टाऊन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में बिल्डिंग इंस्पेक्टर पालप्रीत सिंह ने बताया कि नगर निगम को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद सोमवार को कार्रवाई की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News