पानी बर्बाद करने वालों पर नगर निगम की सख्ती, नोटिस जारी
punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 01:41 PM (IST)

चंडीगढ़ : गर्मी की दस्तक होते ही शहर में पानी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में चंडीगढ़ नगर निगम पानी की बर्बादी करने वालों पर नकेल कस रहा है। रविवार सुबह पानी की बर्बादी करने पर 52 घरों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 2 दिन का समय दिया गया है। अगर उन्होंने पानी की बर्बादी नहीं रोकी तो उनका 5250 रुपए का चालान काटा जाएगा।
आपको बता दें निगम ने शनिवार से चालान काटने पर नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन शनिवार को 74 परिवारों को नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा 2 लोगों के 5250 रुपए के चालान काटे गए। रोजाना सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे के बीच निगम की अलग-अलग टीमें अलग-अलग हिस्सों में घूम रही हैं। इस बीच जो भी पानी बर्बाद करता पाया गया उसे नोटिस दिया जा रहा है या चालान काटा जा रहा है।
निगम ने बताया है कि अगर कोई वाहन को ताजे पानी से धोता या लॉन में पानी डालता पाया गया तो उसे नोटिस नहीं बल्कि सीधे 5250 रुपए का चालान काटा जाएगा। चालान राशि को बिल में जोड़ा जाएगा और भेजा जाएगा। इसके अलावा अगर मीटर चेंबर में कोई लीकेज है या टंकी ओवरफ्लो हो रही है तो संबंधित व्यक्ति को 2 दिन का नोटिस दिया जाएगा। 2 दिनों के अंदर लीकेज बंद नहीं किया गया तो 5250 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here