Punjab: नगर निगम का अधिकारी Suspend, लगातार मिल शिकायतों के चलते गिरी गाज

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 09:08 PM (IST)

बटाला (बेरी) : बटाला नगर निगम के कमिश्नर ने ड्यूटी में लापरवाही के कारण नगर निगम के सैनेटरी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी अनुसार नगर कमिश्नर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बटाला नगर निगम के सैनेटरी अधिकारी जगदीप सिंह को पंजाब सिविल सेवा नियम 1970 के नियम 4 (1) के तहत डयूटी में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

बटाला नगर निगम में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के एक गंभीर मामले में नगर निगम कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई करते हुए सैनेटरी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई से नगर निगम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ समय से उक्त अधिकारी के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके चलते नगर निगम कमिश्नर ने यह कड़ा कदम उठाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News