Punjab में बड़ी वारदात, सोता रह गया परिवार... घर से Cash, Gold और Pistol चोरी

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 05:08 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रही है। इसी बीच चोरों ने एक सो रहे परिवार को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ चूड़ियां से 5 km दूर डेरा रोड पर गांव नंदयांवाली में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित हरजीत सिंह, जो बिजली बोर्ड से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि वह रात को अपनी पत्नी के साथ घर पर सो रहे थे, जबकि उनकी बेटी दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सो रही थी और आधी रात के बाद चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुसे और 2 कमरों के ताले तोड़कर स्टोर में रखी अलग-अलग अलमारियों के ताले तोड़कर 12 लाख कैश, साढ़े 4 तोले सोना और एक लाइसेंसी पिस्टल चुराकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद भागते समय वे CCTV में कैद हो गए।

हरजीत सिंह ने बताया कि उनके 2 बेटे कनाडा में हैं और घर में सिर्फ हम 3 लोग ही रहते हैं। उन्होंने मांग की कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस बारे में जानकारी देते हुए फतेहगढ़ चूड़ियां थाने के SHO सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि गांव नंदयांवाली में हुई चोरियों की जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News