Punjab से जम्मू जा रही Tourist बस हादसे का शिकार, 2 यात्रियों की मौ+त, कई घायल
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 09:57 AM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर जिले के कस्बा कलेर खुर्द के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमृतसर से जम्मू जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस का संतुलन बिगड़ने के बाद वह सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस की चपेट में आने से 3 से 4 अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार बस अमृतसर से जम्मू जा रही थी। बस में सवार अधिकतर युवक अपनी परीक्षाएं खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

