तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौ/त
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 11:49 AM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया/विनोद): गुरदासपुर-मुकेरियां सड़क पर दाऊवाल पुलिस नाके के पास एक पिकअप वैन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन चालक वाहन सहित मौके पर से भागने में सफल हो गया।
इस संबंधी जगजीत सिंह पुत्र माधो सिंह निवासी कोटली सैनियाने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता माधो सिंह तथा माता जगदीश कौर उसे मिलने के लिए मुकेरिया आए थे। उसे मिल कर वापिस गांव कोटली सैनिया जा रहे थे तो वह जब दाऊवाल पुलिस नाके के पास पंहुचे तो गुरदासपुर साईड से आने वाली एक पिकअप वैन ने बिना हार्न दिए तेज गति से उसके पिता के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता माधो सिंह तथा माता जगदीश कौर की मौके पर मौत हो गई। आरोपी वाहन सहित मौके पर से भागने में सफल हो गया।
इस संबंधी पुराना शाला पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई. विजय कुमार ने बताया कि जगजीत सिंह के ब्यान के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की तालाश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

