बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का मामलाः लाशों का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में हुआ खुलासा

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 09:11 AM (IST)

लुधियाना(राज): भाई रणधीर सिंह नगर के डी-ब्लाक में हुई दम्पति की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस को आरोपी की सी.सी.टी.वी. फुटेज मिल गई है जिसमें एक पगड़ीधारी युवक पैदल ही जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज देखने से पता चलता है कि हत्यारोपी युवक पैदल ही सुखदेव सिंह के घर पर आया था और वारदात के बाद पैदल ही दीवार फांदकर भागा था।

फिलहाल इस केस की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने 6 टीमें गठित की हैं जोकि अलग-अलग एंगलों से केस दर्ज जांच कर रही हैं। उधर, बाद दोपहर को सुखदेव सिंह और उसकी पत्नी गुरमीत कौर के शवों का डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया जिसदौरान पता चला कि सुखदेव सिंह के शरीर पर तेजधार हथियार के 17 घाव थे जिनमें सबसे बड़ा घाव गले पर था, जोकि उनकी मौत का कारण बना। ऐसे ही गुरमीत कौर के शरीर पर हाथ, पैर और अन्य हिस्सों पर कुल 12 घाव थे। उनके भी गले पर गहरा घाव था। गला रेतना ही मौत का कारण बताया जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिवार के हवाले कर दिया गया है। शुक्रवार को उनका संस्कार करवाया जाएगा।

बता दें कि बुधवार की रात को करीब पौने 10 बजे सुखदेव सिंह अपनी बेटी रूपिंदर कौर के साथ मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उनके घर पर किसी व्यक्ति की एंट्री होती है, और रूपिंद्र कौर मोबाइल पर सुनती है कि उसके पिता व्यक्ति को अंदर आने के लिए कह रहे हैं। यही पुलिस के लिए सबसे बड़ा क्लू है कि हत्यारोपी सुखदेव सिंह का कोई परिचित रहा होगा। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने रूपिंद्र कौर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

’‘इस मामले में कुछ क्लू हाथ लगे हैं। संदिग्ध पर भी शक है। टीमें जांच कर रही है, हो सकता है जल्द मामले को हल कर लिया जाएगा।”

-डॉ. कौस्तुभ शर्मा, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News