लुधियाना में गैंगस्टर के गिरोह ने मचाया हुड़दंग, बुजुर्ग महिलाओं पर ढाया कहर

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 11:30 AM (IST)

पंजाब डेस्क:  लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर लोगों में दहशत का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि रात को गैंगस्टर न्यूटन गिरोह के 25-30 बाइक सवार बदमाशों ने गुंडागर्दी का नाच किया जिससे लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इलाके में कारों के शीशे तोड़ दिए। 

हुड़दंग मचाते हुए बदमाशों ने मोहल्ले की बुजुर्ग महिलाओं पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान एक महिला की उंगली भी कटी है। एक रेहड़ी वाले पर भी इन बदमाशों ने कहर ढाया। लोगों ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। बदमाशों ने इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी तोड़ दिए। गैंगस्टर न्यूटन व उसके बदमाशों के खिलाफ थाना दुगरी में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News