‘अगर ससुरालियों को पैसे दिए होते तो जिन्दा होती मेरी लड़की’

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 10:16 AM (IST)

सुनाम ऊधम सिंह वाला(मंगला): गांव दौलत सिंह वाला में लगभग 3 माह पहले एक लड़की की शादी हुई थी। उसकी गोली लगने से मौत हो गई जिसके शव को स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिया लाया गया। 

 

इस दौरान सहायक सब-इंस्पैक्टर हरदेव सिंह ने बताया कि मृतक सुखदीप कौर (21) पत्नी गुरप्रीत सिंह के पिता राम सिंह गांव घोड़ेनाब ने बताया कि उसकी लड़की की शादी फरवरी 2018 में हुई थी तथा लगभग 2 महीने पहले लड़की ने बताया था कि उसके ससुराल ने जमीन लेनी है, जिसके लिए कुछ रुपयों की जरूरत है। इस बात को चलते 2 माह बीत गए। गत 17 मई को राम सिंह को लड़की का फोन आया कि आज पैसे लेकर आ जाओ नहीं तो यह मुझे मार देंगे और सायं को लड़की के पिता को फोन आया कि उनकी लड़की मर गई। जब दौला सिंहवाला आकर देखा तो लड़की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी और उसके पास 12 बोर की बंदूक पड़ी हुई थी। लड़की के बाप ने बताया कि अगर मैंने ससुरालियों को पैसे दिए होते तो मेरी लड़की आज जिन्दा होती। इस आधार पर आई.पी.सी. की धारा 304 बी के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News