गैंगस्टर सत्ता का बेरहमी से कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 09:46 AM (IST)

अमृतसर(अरुण): थाना मजीठा के अधीन पड़ते गांव थरिएवाल के नजदीक एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर फैंका शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता निवासी खोके बागर के रूप में की गई।
PunjabKesari
मृतक के चाचा जोगा सिंह के मुताबिक सत्ता कुसंगत का शिकार था और पिछले 2 वर्षों से भूमिगत चल रहा था, जिसका किसी ने बेरहमी से कत्ल कर दिया है। उसकी कनपटी पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जोगा सिंह ने बताया कि सत्ता अधिकतर ननिहाल घर रहता था जिसका पिता पंजाब पुलिस का कर्मचारी था और एक हादसे के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

उसने बताया कि सत्ता अक्सर व्हाट्स एप काल कर पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत करता था और खुद को विदेश में होने बारे कहा करता था। जोगा सिंह ने बताया कि आज भी व्हाट्स एप मैसेज द्वारा उसकी मौत का पता लगा। सतनाम सत्ता की दाईं कनपट्टी पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारने के उपरांत उसका शव थरिएवाल के नजदीक लावारिस फैंक दिया था। थाना मजीठा के प्रभारी इंस्पैक्टर कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News