बठिंडा: दिहाड़ीदार मजदूर की मौ+त, चूहों ने नोच डाली श+व की आंखें और चेहरा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 04:14 PM (IST)

बठिंडा( विजय वर्मा): पटा मार्कीट में गत रात्रि एक बेघर बीमार व्यक्ति की मौत हो गई जिसके शव को चूहे नोचकर खा गए।

मृतक की आंखें व चेहरे के कई हिस्सों को चूहों ने काट खाया। सुबह पता चलने पर नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के वालंटियर आकाश गर्ग, सक्षम माहेश्वरी मौके पर पहुंचे तथा थाना कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दे कर मौके पर बुलाया। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक दिहाड़ीदार मजदूर था तथा पटा मार्कीट में ही सोता था। दो-दिन दिनों से मृतक की तबीयत ठीक नहीं थी।

मृतक की आयु 30 साल के करीब प्रतीत होती है। पुलिस की जांच के बाद संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मृतक की शिनाख्त करवाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News