अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थीः GF के पिता ने नौजवान को करंट लगा दी थी दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 01:33 PM (IST)

तरनतारन(रमन): जिले के थाना चोहला साहिब अधीन आते गांव पक्खोपुर में हुई युवक की हत्या गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है, जिस संबंधित पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.पी. (डी.) मेहताब सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले के हुक्मों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीती 3 जनवरी को हुई हत्या का पूरा मामला लोगों के सामने लाकर रख दिया है।
उन्होंने बताया कि बलदेव सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए थे कि उसके लड़के अमरजीत सिंह को 3 जनवरी वाले दिन मेजर सिंह पुत्र दरबारा सिंह निवासी घड़का घर से बुला कर साथ ले गया। जिस दौरान गांव घड़का में मेजर सिंह का दोस्त हैपी भी रात घर आ पहुंचा। जो तीनों ही रात रोटी खाने के बाद मेजर सिंह के घर ही मौजूद रहे। इसके बाद अमरजीत सिंह अपने घर वापस नहीं पहुंचा, जिसके अंतर्गत थाना चोहला साहिब की पुलिस ने बलदेव सिंह के बयानों पर मेजर सिंह के खिलाफ दर्खास्त दे दी। थाना चोहला में इस संबंधित तारीख 23 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया गया। इस दौरान यह बात सामने आई कि मृतक अमरजीत सिंह के संबंध मंगल सिंह पुत्र निरंजण सिंह निवासी पक्खोपुर की बेटी के साथ थे, जिसके कारण मंगल सिंह ने अमरजीत सिंह की हत्या कर उसका शव ब्यास दरिया में फैंक दिया था। पुलिस ने इस संबंधित मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके चलते अब आरोपी को माननीय अदालत में पेशकर रिमांड दौरान और कई खुलासे होने की उम्मीद है।
एस. पी. महताब सिंह ने बताया कि इस दौरान यह बात सामने आई कि मृतक अमरजीत सिंह के प्रेम संबंध मंगल सिंह पुत्र निरंजण सिंह निवासी पक्खोपुर की बेटी के साथ थे। वह रात के समय लड़की से मिलने के लिए चला गया था, जहां लड़की के पिता ने दोनों को देख लिया और अमरजीत सिंह को बांध कर उसे करंट लगा कर मौत के घाट उतार दिया। उसकी लाश को गांव घड़का इलाके में दरिया में बहा दिया। पुलिस ने इस संबंधित मंगल सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। एस. पी. ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड लिया गया है, जिस दौरान और भी खुलासे होने की आशा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

गलत इंजेक्शन ने ली लड़की की जान, शव को सरेराह बाइक पर फेंका, दिल दहला देने वाला VIDEO

इन 5 वजहों से व्यक्ति के हाथ में नहीं टिकता है धन, आप भी जान लें ये Vastu Tips

Nawada News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत 4 बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम